फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व पर नाहन बाजार में बढ़ी रौनक, खरीदारी को जुटे लोग

विज्ञापन
नाहन के बाजार में लोहड़ी पर्व पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लोहड़ी पर्व को लेकर नाहन बाजार में लोगों की रौनक उमड़ी। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस समय शहर के बाजार विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थों से सजे हैं। खासकर रेवड़ी, गजक, मूंगफली, तिल और चौलाई के लड्डू वाली दुकानों में खासा भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

लोहड़ी पर संगे-संबंधियों को उपहार देने के लिए कपड़े, मिठाई, ड्राई फ्रूट और मूंगफली, गजक, रेवड़ियां आदि की खरीदारी जमकर कर रहे हैं। खरीदारी अधिक होने के कारण संबंधित दुकानदारों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है। दुकानदार मूंगफली और अन्य खाद्य पदार्थ बेचकर खूब मुनाफा कमा रहे हैं।
दुकानदारों का मानना है कि लोहड़ी पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसके लिए लोग मूंगफली सहित गजक और रेवड़ी आदि खूब खरीदते हैं और विक्रेताओं को भी अच्छा खासा मुनाफा होता है। नाहन शहर के बड़ा चौक, छोटा चौक, गुन्नूघाट, नया बाजार, बस स्टेंड और दिल्ली गेट आदि अन्य हिस्सों में कई लोग ठेले पर मूंगफली का कारोबार कर रहे हैं तो दुकानों में भी मूंगफली, गजक और तिल आदि के लड्डू की लोग खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी गांव-गांव में तिल और चौलाई के लड्डू बनाने की परंपरा आज भी कायम है। घर-घर में गेहूं उबाल कर मूड़ी बनाने की परंपरा भी है। इसके लिए लोहड़ी से पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। वहीं मकर संक्रांति के दिन हर घर में पारंपरिक खाद्य व्यंजन बनाए जाते हैं। कुल मिलाकर, लोहड़ी का पर्व शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों में लोहड़ी पर्व खरीदारी को लेकर भी खासा उत्साह है।
विज्ञापन

..................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें