फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र रेणुका झील में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
श्री रेणुका जी में सूर्यग्रहण के बाद पवित्र स्नान करते स्थानीय लोग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। सूर्य ग्रहण के उपलक्ष्य पर रविवार को रेणुकाजी तीर्थ में श्रद्धालुओं की विशेष रौनक देखने को मिली। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में शाही स्नान करके मोक्ष की कामना की। सुबह ग्रहण शुरू होने से पूर्व और दोपहर बाद ग्रहण खत्म होने के पश्चात श्रद्धालुओं ने दो-दो बार झील में डुबकी लगाई। ग्रहण पूर्ण होते ही सर्वप्रथम रेणुकाजी तीर्थ में स्थित संत-महात्माओं ने शाही स्नान करके पवित्र स्नान का शुभारंभ किया। उसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से झील मे डुबकी लगाई।
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण के मौके पर रेणुका झील में शाही स्नान करने से जहां मोक्ष मिलता है वहीं मनोकामना की पूर्ति भी होती है। इसी मान्यता को ध्यान में रखते हुए ददाहू, बेडोन, खालाक्यार, चांदनी संगड़ाह, अंधेरी, पनार, जामूक़ोटी व कोटीधीमान आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में शाही स्नान करके पुण्य कमाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुड़, उड़द, दूध चावल, आटा, शक्कर व फल इत्यादि खाद्य पदार्थों का दान भी किया। तीर्थ में स्थित निर्वाण आश्रम में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। हालांकि तीर्थ के सभी मंदिर बंद होने के कारण श्रद्धालु देवी-देवताओं के दर्शनों से वंचित रह गए लेकिन श्रद्धालुओं ने स्नान करके ही पुण्य कमाया। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से झील में स्नान किया। स्नान विशेषता को लेकर पूरे तीन महीने पश्चात रेणुकाजी में श्रद्धालुओं की रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें