फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से नौहराधार में नकदी फसलों को भारी नुकसान

Wed, 06 Apr 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
विज्ञापन
मौसम बदला, किसान परेशान
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। बीते सोमवार रात को नौहराधार क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि होने से कई पंचायतों में सेब, नाशपाती, आडू, पलम व खुमानी आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सेब व नाशपाती आदि फसलों में कुछ दिनों पहले ही फ्लावरिंग शुरू हुई थी। इस बार क्षेत्र में कम बारिश होने से पौधों में अच्छी फ्लावरिंग आ रही थी मगर ओलावृष्टि के कारण पौधों से फूल झड़ गए हैं।
विज्ञापन



 बागवान सतीश, सुरेश बॉबी, उजागर, योगराज व इंद्रपाल ने बताया कि हिंडगा, नौहराधार, चौरास व चौकर आदि पंचायतों में सोमवार रात को भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे क्षेत्र में सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बागवानों ने सरकार से मांग की है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेकर उन्हें नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
उधर उद्यान प्रसार अधिकारी चंद्रसैन शर्मा ने बताया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया की जल्द ही इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें