फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरघाट में 460 ग्राम चरस समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस और सुरक्षा शाखा की संयुक्त टीम ने चरस तस्करी का मामला पकड़ा है। रामपुरघाट में पुलिस टीम ने नाका लगाया था। पांवटा से रामपुरघाट जा रहे बाइक पर सवार दो लोगों को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों से 460 ग्राम चरस बरमाद की गई। इसके बाद पुलिस ने चरस समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पांवटा पुलिस थाना प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि सुरक्षा शाखा को अवैध नशे की खेप शहर में पहुंचने की सूचना मिली थी। पांवटा से रामपुरघाट की तरफ खेप पहुंचाई जानी थी। इस मार्ग पर सब इंस्पेक्टर जीत सिंह, सुरक्षा शाखा के धर्म सिंह, एचएचसी सेवा सिंह, एचएचसी राकेश, आरक्षी उमेश, आरक्षी नवराज, विक्की व प्रीतम की टीम ने इस सड़क पर नाका लगाया था। आने जाने वालों पर टीम पूरी चौकस नजर रख रही थी। इस बीच दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर रामपुरघाट की तरफ पहुंचे। पुलिस टीम को देख कर सहम गए। पुलिस टीम को इनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। युवकों की तलाशी ली गई। पुलिस ने आरोपियों से कपड़े के भीतर पेट में बांधी चरस बरामद की। बाइक सवार पांवटा के अमरकोट निवासी शमशाद खान(45) और गिरिपार के नैनीधार क्षेत्र निवासी मेशू राम(53) को गिरफ्तार कर लिया गया।     
उधर डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि टीम ने रामपुरघाट में नाका लगाया था। इस दौरान चरस समेत आरोपी शमशाद खान व मेशू राम को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को दोनों आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें