फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो पलटी, छह घायल

Sun, 26 Jun 2016 11:40 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी हाटा लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर से कुशीनगर जा रही स्कॉर्पियो रविवार को गोपालगंज-लखनऊ हाइवे पर छपरा भगत गांव के सामने पलट गई। इस हादसे में एक युवती सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां दो घायलों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वाहन सवार लोग गोरखपुर से कुशीनगर घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी आशीष कुमार (21), अखिलेश कुमार (27), शिशिर भारती (22),  मनीष (21), ओमप्रकाश (22), कानपुर की रहने वाली अपनी दोस्त भावना शुक्ला के साथ स्कॉर्पियो से गोरखपुर से कुशीनगर पिकनिक मनाने जा रहे थे। ये लोग हाइवे पर हाटा कोतवाली के छपरा भगत गांव के सामने पहुंचे ही थे कि एक बाइक को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार पहिया वाहन की गति इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होने के   बाद वह सड़क पर कई बार पलटते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया। वाहन पलटने से उसमें उसमें सवार सभी लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। 

शोर सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर जुट गए और सभी घायलों को वाहन से किसी तरह से बाहर निकाला। लोगों ने एनएचएआई का एंबुलेंस बुला कर सभी घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अखिलेश कुमार और भावना शुक्ला की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कोतवाली लाकर खड़ा करा  दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें