फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पकड़ा नशे का जखीरा, टीम पर पथराव

Wed, 02 Dec 2015 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ धौलाकुआं (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के पांवटा वन रेंज ने अवैध शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को टीम ने खारा जंगल में छापामारी कर अवैध शराब का जखीरा बरामद किया। साथ ही  शराब तैयार करने का सामान भी बरामद किया। कार्रवाई की भनक लगते ही आधा दर्जन शातिर मौके से फरार हो गए। बाद में ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर उक्त लोगों ने विभाग की टीम पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में वन विभाग के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। टीम उनका पीछा करती इससे पहले ही सभी शातिर जंगल के रास्ते मौके से भागने में कामयाब हो गए। घटना पर विभाग ने वन अधिनियम के तहत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार वन विभाग की टीम ने बीओ कुंबिया राम के नेतृत्व में खारा व कुकड़ों जंगलों में छापामारी की। यहां कच्ची शराब बनाने की 25 भट्ठियों सहित 60 ड्रमों से 15 हजार लीटर लाहण बरामद की। इसके अलावा 600 लीटर कच्ची शराब का जखीरा भी बरामद किया। विभाग की इस टीम से माफिया में हड़कंप मच गया। टीम की कार्रवाई से पहले ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े शातिर जंगल में फरार हो गए। विभाग ने जब्त सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम में फोरेस्ट गार्ड रजनीश, सुरजीत, चौकीदार हरिचंद, राजा राम आदि शामिल रहे।

विभाग ने अवैध ढंग से कच्ची शराब बना रहे लोगों पर कार्रवाई के दौरान खारा तथा कुकड़ों के जंगलों में छापामारी की है। मौके से 600 लीटर कच्ची शराब तथा 60 ड्रमों में भरी लाहण बरामद की गई है। इस दौरान शातिरों ने विभाग की टीम पर पत्थरबाजी भी की। बरामद सामान को नष्ट कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुंबियाराम, बीओ, पांवटा वन रेंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें