पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार की दुगाना पंचायत में पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। दिनोंदिन समस्या विकराल होती जा रही है। पानी की भारी समस्या से महिलाओं को घरेलू कार्य निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विकराल होती जा रही पेयजल किल्लत को लेकर वीरवार को दुगाना वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल अधिशाषी अभियंता से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी को दो टूक कहा कि 15 दिन के भीतर भी यदि समस्या का समाधान न निकला तो 25 फरवरी को ग्रामीण विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सेवानिवृत्त बीडीओ संतराम शर्मा, दुगाना विकास समीति प्रधान रंगीलाल पुंडीर, साधू राम पुंडीर ,मुंशी राम पुंडीर, प्रताप पुंडीर, पूर्व प्रधान संतराम पुंडीर, दिनेश पुंडीर, तोता राम, रघुवीर सिंह, मामराज पुंडीर, गुमान सिंह, रणधीर सिंह, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, अतर सिंह व कर्मचंद ने बताया कि गांव में 125 से अधिक परिवार हैं। गांव को कालीखान स्थल से ग्रेवटी पेयजल योजना से जोड़ा गया है, जिसमें कुछ निजी कनेक्शन भी सीधे जोड़ दिए हैं। इससे स्टोर टैंक तक पूरा पानी नहीं पहुंचता। इन सीधे कनेक्शनों को बंद करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि शमाह उठाऊ पेयजल योजना भी अकसर बंद रहती है। ग्रामीणों को कभी सुबह तो कभी शाम को ही पानी मिलता है। योजना आपूर्ति लाइन में जगह-जगह लीकेज से पानी व्यर्थ ही बहता है। गांव के लिए पेयजल वितरण व्यवस्था ठीक नहीं है। ना ही गांव में पानी की आपूर्ति का कोई तय समय है। ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता पांवटा से आग्रह किया कि दिन में दो बार नियमित रुप से पानी की आपूर्ति होनी चाहिए जिससे पेयजल किल्लत दूर हो सके। ग्रामीणों ने कहा कि करीब एक वर्ष पहले दुगाना के लिए शावगा गांव के समीप से एक योजना निर्माणाधीन है। इस उठाऊ पेयजल योजना का कार्य भी शीघ्र पूरा करवाया जाए।
उधर, आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता पांवटा नरेश धीम