कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब की एक कास्मेटिक उद्योग में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात एक महिला ने जीएम के चालक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुुलिस थाना कालाअंब में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा कि जनरल मैनेजर के चालक अमन सिंह ने उसके साथ बीती 8 फरवरी को अश्लील हरकतें की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने महिला सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना कालाअंब के प्रभारी योगिंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।