फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की नाबालिग लड़की ने खाया जहरीला पदार्थ

Sat, 20 May 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
मौके पर पु‌‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शनिवार को पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की एक नाबालिग युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। पड़ोसी राज्य क्षेत्र से पांवटा अस्पताल समीप पड़ता था। इसलिए, तबीयत बिगड़ने पर युवती को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। अब, युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  
विज्ञापन


    
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून निवासी नाबालिग लड़की(16) ने जहर खा लिया जिससे कुछ ही देर बाद लड़की की तबियत बिगड़ने लगी। उल्टियां आने पर परिजनों को लड़की ने सारी बात बता दी। परिजन लड़की को सिविल अस्पताल पांवटा लेकर पहुंचे। साथ पहुंची लड़की की मां ने कहा कि शनिवार को सुबह राशन लेने बाजार गई थी। वापस आकर देखा तो बेटी की हालत नाजुक थी। काफी देर तक उल्टियां आने पर पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद अब हालत सामान्य है।       


वहीं,  सिविल अस्पताल पांवटा के डॉ. एसके राघव ने पुष्टि की है। डॉक्टर ने कहा कि नाबालिग ने संभवता कोई कम जहरीला पदार्थ खा लिया था। अब, प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की हालत सामान्य है। उत्तराखंड पुलिस टीम को सूूचित कर दिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि ये मामला पड़ोसी राज्य क्षेत्र का है। इसमें आगामी कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस करेगी।       
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें