फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक दवा खाने से एक की मौत

Tue, 14 Jun 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
हादसे में घायल मजदूरों काे दीनदयाल अस्पताल में किया गया भर्ती।
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ में दो अलग-अलग स्थानों पर कीटनाशक दवाई का सेवन का मामला सामने आया है। एक घटना में व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरी घटना में महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। उसका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत डिंबर के दावगा फाग निवासी रामलाल (49) ने कोई कीटनाशक पदार्थ खा लिया। इसके बाद परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां उसे दाखिल किया गया। जहर पूरे शरीर में फैला होने के कारण उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सोलन के लिए रेफर कर दिया। जबकि सोलन से उसे आईजीएमसी शिमला भेजा गया। आईजीएमसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरे मामले में ग्राम पंचायत थैना बसोतरी के धार बघैडा निवासी उर्मिला (38) ने भी कोई कीटनाशक पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ़ लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भी चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया है जहां उसका उपचार चल रहा है। उप पुलिस अधीक्षक राजगढ़ योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें