फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Sat, 18 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद के वार्ड-5 स्थित यमुना विहार कालोनी के एक मकान में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। व्यवसायी का परिवार अपने कार्य व नौकरी पर निकला था। दोपहर बाद घर पहुंचने पर मुख्य गेट, कमरे व अलमारियों के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने लाखों की नकदी और ज्वेलरी समेत घर के अन्य सामान पर हाथ साफ किया।   जानकारी के अनुसार पांवटा वार्ड-5 के यमुना विहार कॉलोनी निवासी व्यवसायी नीरज गोयल के घर पर चोरी की वारदात पेश आई। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी निजी स्कूल तथा बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल चले गए। दोपहर बाद करीब 3 बजे जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो घर का मुख्य गेट, दरवाजे व अलमारी के लॉक टूटे मिले। घर के भीतर का सामान भी बिखरा पड़ा था। व्यवसायी नीरज गोयल ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



पुलिस में दर्ज शिकायत में नीरज ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ घर के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद स्टोर से गेंती निकाली। गेंती से कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने घर के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने अलमारी में लॉकर उखाड़कर 60 हजार रुपये की नकदी, 2 लाख की ज्वेलरी, करीब 60 हजार के शॉवर व टेप समेत करीब 3 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेज दी है। पुलिस टीम चोरी मामले की जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें