फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौरी ताल के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल

Tue, 08 Dec 2015 11:20 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 पांवटा शिलाई एनएच मार्ग पर सिरमौरी ताल के समीप सड़क हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हादसे के एक गंभीर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 108 एंबुलेंस सतौन के ईएमटी ओम प्रकाश व पायलट पुष्पेंद्र ने कहा कि माजरा व्यास निवासी चमन (24) व नीरज (20) विवाह समारोह में बाइक से शिलाई कफोटा की तरफ जा रहे थे। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एंबुलेंस से दोनों घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक चमन की टांग में गंभीर चोट है। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे के दूसरे घायल की हालत ठीक बताई जा रही है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें