फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवी हादसे में घायल दो लोगों की पीजीआई में मौत

Fri, 20 Nov 2015 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती बुधवार को शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी हादसे में गंभीर रूप से घायल शिलाई क्षेत्र निवासी रामभज पुत्र नानड (50) निवासी पंधोग तथा खतर सिंह (30) पुत्र मीना राम निवासी बड़यार की शुक्रवार को पीजीआई में मौत हो गई। उक्त दोनों गंभीर घायलों को बीती बुधवार को ही पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर किया गया था। गौरतलब है कि सड़क हादसे में शिलाई के पंधोग निवासी यशपाल (28) की पहले ही मौत हो चुकी है। शिलाई के बांदली पंचायत वार्ड सदस्य कंवर सिंह, शुपा राम व अन्य ग्रामीणों ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शव पैतृक गांव लाए जा रहे हैं। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें