फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत

Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शिमला-नाहन वाया कुमारहट्टी सुपर हाईवे पर शुक्रवार देर रात कनलोग के समीप पर्यटकों से भरी एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को सराहां अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों मृतक आपस में जेठ और भाभी थे। तीन साल की एक नन्हीं बच्ची रातभर गाड़ी के नीचे फंसी रही। अब वह सकुशल बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का परिवार शिमला में घूमने के लिए आया था। कादिर अली नामक व्यक्ति की दस दिन पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी, भाई-भाभी और भतीजी के साथ घूमने के लिए शिमला आए थे। दो-तीन दिन शिमला में घूमने के बाद वापस लौट रहे थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। 
शुक्रवार देर रात को उनकी बोलेरो कार (यूपी-12एम-7941) सराहां के समीप कनलोग नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

गहरी खाई में गिरने के कारण कार में सवार कादिर अली के भाई और उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। हादसा रात लगभग डेढ़ बजे हुआ बताया जा रहा है। मृतकों में मुजफ्फरनगर निवासी तौकीर फातिमा (24) व सलीम हैदर (32) शामिल हैं। जबकि परिवार के अन्य सदस्य कादिर अली (27), फिरदोश फातिमा (26), फातिमा (3), चालक रफीक (35) साल बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना का पता सुबह करीब पांच बजे उस वक्त लगा जब गाड़ी के नीचे फंसी बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। कादिर अली को सुबह होश आया और वह सड़क की तरफ गया, जहां कनलोग के लोगों ने उन्हें देखा और 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन क%E
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें