फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल डॉक्टर को लूटने वाले दो युवक गिरफ्तार

Sat, 24 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की मित्तल गली में गर्दन पर चाकू रखकर एक डेंटल डॉक्टर के साथ हुई लूटपाट का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों से लूटा हुआ पर्स और मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब है कि डेंटिस्ट डॉक्टर परीक्षित गुप्त वीरवार देर रात अपने किसी जानकर को बस स्टैंड तक छोड़ने गए थे। इसके बाद घर वापस आते वक्त मुख्य बाजार से पिछली तरफ वाली मित्तल गली के समीप पहुंचे जहां अचानक अंधेरे में दो अज्ञात युवकों ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद डेंटिस्ट से मोबाइल, जेब में रखे पर्स को छिन लिया।
विज्ञापन


दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। लूट के लिए अचानक हुए हमले में डेंटिस्ट परीक्षित को गले में चोट भी लगी है। परीक्षित ने देर रात को ही पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि, पुलिस ने पहले मामले की छानबीन की और उसके बाद मामला दर्ज किया। शिकायत कर्ता ने अपने मोबाइल का ईएमआई नंबर भी पुलिस को दिया था जो आरोपियों तक पहुंचने में मददगार साबित हुआ। दरअसल इस वारदात को अंजाम देने वाले शहर के ही दो शख्स थे। पुलिस जांच टीम मुख्य आरक्षी दाता राम, सुरक्षा शाखा के मुख आरक्षी सेवा सिंह, नवराज व राजेश की टीम ने गहन छानबीन करते हुए मामले का भंडाफोड़ किया।
शुक्रवार रात को जांच टीम ने वार्ड नंबर 10 निवासी अभिषेक मेसी पुत्र राजेश तथा असलम खान पुत्र मोहम्मद खान निवासी वार्ड नंबर-9 को गिरफ्तार किया। इन दो युवकों ने डेंटिस्ट के साथ लूटपाट की थी। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। क्या उनका इलाके में हुई चोरियों में तो हाथ नहीं, इस संदर्भ में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। पुलिस जांच टीम ने दोनों आरोपी असलम व अभिशेख  को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें