फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैगनार ने बाइक को टक्कर मारी, दंपति समेत बच्चा घायल

Tue, 09 Aug 2016 11:29 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : ररिक
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बोहलियों के समीप हुए सड़क हादसे में दंपति समेत एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलों का नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर साइकिल पर दंपति अपने तीन माह के बेटे को लेकर बोहलियों पुलिया से पांवटा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही वैगनार कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति अपने बच्चे समेत बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गए। चंद सेकेंड में ही कार तीनों के ऊपर से गुजरती हुई कुछ दूरी पर जाकर रुकी।

108 एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही पंचायत के उप प्रधान ने तीनों घायलों को अपनी निजी कार से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। तीन माह के बच्चे को सिर पर चोटें आई हैं। जबकि दंपति को टांगों में गंभीर चोटें हैं। घायलों की शिनाख्त तेजवीर व कविता के तौर पर की गई है। जबकि तीन महीने के बच्चे की पहचान केशव के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दंपति अपने बच्चे को इंजेक्शन लगवाने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
 गिरने के बाद भी मां ने नहीं छोड़ा बच्चा
गाड़ी से बाइक को टक्कर लगने के बाद भी कविता ने अपने बच्चे को नहीं छोड़ा। तीनों के ऊपर से गाड़ी गुजरने के बाद कविता ने बच्चों को अपनी बांहों में समेटे रखा। गाड़ी से सिर्फ बच्चे के सिर पर चोट आई है। उधर, इस एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दंपति समेत बच्चे का नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें