फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति का सचिव सस्पेंड

Fri, 24 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला, कालाअंब (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी कालाअंब के साथ सटे त्रिलोकपुर की ग्राम सेवा सहकारी समिति में 13.75 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। इस मामले में समिति के सचिव को निलंबित कर दिया है। गौर रहे  कि यह मामला 22 सितंबर 2016 को उजागर हुआ था। जब सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं की टीम ने समिति के कार्यालय में दबिश दी थी। इस दौरान पौने 14 लाख रुपये का कैश कम पाया गया था। साथ ही स्टॉक में भी गड़बड़ी पाई गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में खंड निरीक्षक से 7 मार्च 2017 को रिपोर्ट मांगी गई। 20 मार्च को समिति के सचिव रमेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पता चला है कि जांच के दौरान स्टॉक में भी गड़बड़ी पाई गई। समिति के स्टॉक में आटा, दाल व चावल आदि की अनियमितता का रिकॉर्ड अलग से बनाया गया है। इस मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि सहकारी सभाओं में इस तरह के घोटालों को लेकर आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। इस घोटाले को लेकर समूचे त्रिलोकपुर क्षेत्र में चर्चा हो रही है। उधर, सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं) ओम प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिकवरी को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें