बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
थाना क्षेत्र पांवटा के अंतर्गत एनएच-73 पर गोयल धर्मशाला के पास सड़क पार करते हुए मजदूर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से मजदूर ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रवासी मजदूर सीता राम पुत्र बहुर निवासी चित्रकूट यूपी पांवटा में दिहाड़ी मजदूरी करता था।
पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर बाद पांवटा-राजबन एनएच-73 पर बद्रीपुर धर्मशाला के पास सड़क पार करते समय मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद ट्रक के अगले टायर के नीचे आने से मजदूर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि मृतक की पहचान हो गई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।