फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने पिकअप को लगाई आग

Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/राजगढ़
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजगढ़ इलाके के नईनेटी में अज्ञात शरारती तत्वों ने एक पिकअप को भारी नुकसान पहुंचाया। रात के समय शरारती तत्वों ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पिकअप के मालिक ने पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नईनेटी के समीप बीती रात पिकअप (एचपी 64-1147) को पार्क किया गया था। सुबह देखा तो पिकअप जली पाई गई, जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा है। इस मामले में पुलिस ने आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि राजगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में नाहन शहर में कई जगह पार्क की गई गाड़ियों को शरारती तत्वों ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इन घटनाओं में कुछ वाहनों को तोड़ दिया था, जबकि एक स्कूटी को शरारतीतत्वों ने जला दिया था। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपनी संपत्ति को लेकर चिंतित हो उठे हैं। लोगों ने पुलिस से शीघ्र शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें