फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजड़ सड़क हादसे की घायल महिला ने तोड़ा दम

Mon, 14 Mar 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो अमर, उजालाराजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत शिलांजी के पंचड़ गांव के समीप गत माह हुई बस दुर्घटना में घायल जेलग निवासी 36 वर्षीय नीतिका की रविवार रात मौत हो गई। इसके साथ ही इस बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। मृतक नीतिका वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांबीधार में उर्दू विषय की अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। वह गत माह जय माँ काली बस से सोलन से चांबीधार जा रही थी। पंचड़ गांव के समीप बस गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन



इस सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 29 घायल हो गए थे। नीतिका भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन और वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां उसकी बाजू का ऑपरेशन भी किया गया था। नीतिका सिविल अस्पताल में दाखिल थी। उसे दो दिन पूर्व ही छुट्टी हुई थी। रविवार रात उसे अचानक तकलीफ हुई। जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।


डीएसपी योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक नीतिका का पोस्टमार्टम स्थानीय अस्पताल में सोमवार को कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। नीतिका का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव जेलग में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें