फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़धार यात्रा पर गए व्यक्ति की मौत

Tue, 07 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार की यात्रा पर गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात्रि की है, जब पच्छाद क्षेत्र के डिगरी धिनी निवासी सुखदर्शन सिंह अपने दल से अलग होकर रास्ता भटक गए। इसी दौरान इस क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि व बारिश हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय सुखदर्शन सिंह नौहराधार की तरफ से सीधे चूड़धार चोटी पर स्थित शिव मूर्ति की तरफ चढ़ रहे थे। इसी दौरान वह अपने दल के साथियों से रास्ता भटक गए। रात्रि को हुई ओलावृष्टि व बारिश के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिस कारण उनकी मौत हो गई। सोमवार को उनके साथ गए दल ने उन्हें ढूंढा व उनके घर पहुंचाया। मंगलवार को चूड़धार की यात्रा पर गए सुखदर्शन सिंह का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

.......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें