फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर से एक घायल

Tue, 07 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
बस ने मारी ऐसी टक्कर कि धड़ से अलग हो गया सिर
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला कांशीपुर में कार और बाइक की टक्कर हुई जिसमें बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया। आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


ग्राम पुरुवाला कांशीपुर निवासी सुरेश कुमार पुत्र रामलाल कश्यप ने कहा कि सोमवार देर रात करीब दस बजे अपने ढाबे के बाहर खड़ा था। इस बीच पांवटा की तरफ से बाइक पर सवार होकर पुरुवाला कांशीपुर निवासी तकी मोहम्मद पुत्र जमील खान आ रहे थे। नाहन की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से मौके पर पहुंची जिससे बाइक सवार तकी मोहम्मद गिर कर बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे के बाद कार चालक आरोपी कार चालक मौके से पांवटा की तरफ भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर आईओ मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा- 279, 337 व एमवी एक्ट की धारा-187 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें