फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा पुलिस ने की 15 बोतलें अवैध शराब बरामद

Tue, 07 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा पुलिस ने कोटड़ी व्यास के समीप एक दुकान में तलाशी ली। इस दौरान अवैध रुप से बेची जा रही शराब की 15 बोतलें बरामद की गईं जिसके बाद दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


माजरा पुलिस के एएसआई प्यार सिंह देर रात को बातापुल-माजरा में गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि कोटड़ी व्यास के समीप एक दुकान में अवैध रुप से शराब परोसी जा रही है।  पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर अवैध शराब परोसने की संदिग्ध दुकान की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान दुकान के भीतर रखे एक फ्रीज के पीछे तलाशी में गत्ते की पेटियों में कुल 15 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं। इसमें अवैध रुप से रखी गई 8 बोतलें देसी शराब संतरा व 7 बोतलें हिमाचल ओरेंज की बरामद की गईं। दुकानदार कोई परमिट व लाइसेंस पुलिस टीम को नहीं दिखा सका। 

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी शेर सिंह के खिलाफ हिप्र एक्साईज एक्ट की धारा-39(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें