नाहन (सिरमौर)। बुधवार सुबह शिमला-नाहन सड़क मार्ग पर दोसड़का के समीप अचानक भारी भूस्खलन हो गया जिस वजह से करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सराहां दौरे के चलते कई अधिकारियों को भी सराहां पहुंचना था। लिहाजा, लोनिवि ने चुस्ती दिखाते हुए सड़क बहाल करने के लिए जेसीबी लगा ली। करीब दस बजे बंद हुआ सड़क मार्ग 11 बजे तक खोला जा सका।