फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदपुर में सड़क हादसे में प्रवासी कामगार घायल

Sun, 19 Feb 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
कानपुर - फोटो : self
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में रविवार देर शाम सड़क हादसा हुआ। एक कार ने राहगीर कामगार को टक्कर मार दी। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल प्रवासी युवक को पांवटा सिविल अस्पताल में पहुँचाया गया। हालत गंभीर होने पर नाहन रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


रविवार शाम को गोंदपुर में कामगार दीपक पुत्र वीर सिंह निवासी मुजफ्फरनगर को एक स्विफ्ट कसर ने टक्कर मार दी। गाड़ी चालक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पांवटा ट्रैफिक इंचार्ज अशोक कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। हादसे की शुरुआती जांच में पता चला है कि एक कार स्विफ्ट द्वारा टक्कर मारकर प्रवासी मजदूर को घायल किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। टक्कर मार कर आरोपी चालक फरार हो गया है।

सिविल अस्पताल पांवटा के डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की हालत नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाहन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पांवटा ट्रैफिक प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें