इटावा में 3 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 53 फीसदी रहा
तीसरे चरण का मतदान खत्म होने से एक घंटे पहले इटावा के जसवंत नगर में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वोटिंग लिस्ट में नाम न होने पर मतदाताओं के पक्ष में सपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया तभी भाजपा समर्थक भी उग्र हो गए। सुरक्षा बल ने लाठी चर्ज कर भीड़ को खदेड़ा। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। इटावा में 3 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 53 फीसदी रहा। जसवंत नगर में 56.15, इटावा सदर में 50.86 और भरथना में 51.87 प्रतिशत वोट पड़े हैं।