फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड के कुंजा ग्रांट से पांवटा पहुंचा था। इस दौरान स्थानीय जागरूक लोगों ने संदिग्ध युवक को घूमते देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना एसएचओ पांवटा को दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 6 ग्राम चरस बरामद की।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध उत्तराखंड से पांवटा पहुंचा है। संदिग्ध को नशेड़ियों के ठिकानों के आसपास घूमता देखा गया है। पुलिस ने संदिग्ध युवक आबिद(25) निवासी कुंजा ग्रांट उत्तराखंड की तलाशी ली। आरोपी से 6 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा। सनद रहे कि संयुक्त टीम ने विगत दिन किरन कुमार पुत्र राम कुमार निवासी बद्रीपुर जामनीवाला मार्ग से 88 ग्राम अफीम बरामद की थी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को अदालत ने 30 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। उधर थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी आबिद से चरस बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 88 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तारी वाले मामले में आरोपी को 30 जून तक का पुलिस रिमांड मिला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें