फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के अंतर्गत शादी कर युवती से करीब तीन लाख रुपये ऐंठने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा पुलिस की टीम ने उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। रविवार को उसे न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे चार अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलर क्षेत्र में एक युवती का विवाह हुआ था। एक स्थानीय व्यक्ति के साथ मिलकर गुरविंद्र सिंह नामक शख्स ने युवती से शादी की थी। उसने स्वयं को सीआईडी इंस्पेक्टर बताया था। शादी के बाद उसने युवती से करीब तीन लाख रुपये ले लिए और कुछ दिन बाद ही गायब हो गया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 डीएसपी भीष्म ठाकुर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें