फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Thu, 09 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो कालाअंब
विज्ञापन
सपा कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब की एक कास्मेटिक उद्योग में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात एक महिला ने जीएम के चालक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुुलिस थाना कालाअंब में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा कि जनरल मैनेजर के चालक अमन सिंह ने उसके साथ बीती 8 फरवरी को अश्लील हरकतें की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने महिला सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना कालाअंब के प्रभारी योगिंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें