फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह बाजार में हाई वोल्टेज से जले दर्जनों उपकरण

Sun, 13 Mar 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मंडल मुख्यालय संगड़ाह के मैन बाजार में शनिवार रात को विद्युत लाइन में तेज प्रवाह होने के कारण कई घरों के विद्युत उपकरण जलकर स्वाहा हो गए जिससे लोगों को हजारों रुपये की चपत लगी है। इससे पूर्व दो दिन पहले क्षेत्र में लोगों को 16 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा था लेकिन शनिवार रात को बिजली आने के बाद अचानक हाई वोल्टेज बढ़ने से बाजार में दर्जनों लोगों के बल्ब, टीवी, फ्रिज, इंडक्शन चूल्हे व चार्जर जल गए।
विज्ञापन


स्थानीय सब्जी विक्रेता रमेश चंद ने बताया कि उसकी दुकान में कई बल्ब व ट्यूबें हाई वोल्टेज से जल गए। जबकि राजेश वर्मा के घर में फ्रिज व बल्ब तथा रामस्वरूप कपिला के घर में टीवी व करीब एक दर्जन बल्ब जलकर स्वाहा हो गए। उन्होंने बताया कि संगड़ाह क्षेत्र में बिजली की आंख मिचोली आम बात है।

विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण वोल्टेज कम ज्यादा होने से कई बार उपकरण जलने का खतरा बना रहता है। शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक हाई वोल्टेज से दर्जनों विद्युत उपकरण जल गए। उधर टिक्करी गांव में बीते दिन आए अंधड़ के कारण विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके चलते करीब 70 परिवार अभी तक अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

उधर इस संदर्भ विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सलीम कुरैशी ने बताया कि एलटी लाइन में खराबी के चलते हाई वोल्टेज के चलते ऐसी समस्या आई है जिसे रविवार को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें