फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे व्यक्ति ने की आत्महत्या

Wed, 15 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
अवंतीबाई नगर में चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा पुलिस चौकी के अंतर्गत तहत कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या कर ली। कोटड़ी के समीप व्यक्ति संदिग्ध रुप से मृत पड़ा मिला। युवक किसी स्थानीय गता इकाई में कार्यरत था। परिजनों ने मृतक की पहचान कर ली है। शुरुआती जांच में पुलिस जांच टीम को पता चला है कि वह भारी कर्जा लेने से परेशान रहते था। शव को कब्जे में लेकर, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार माजरा पुलिस को सूचना मिली कि कोटड़ी गांव के समीप एक व्यक्ति मृत पड़ा है। माजरा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव के समीप ही जहरीले पदार्थ की शीशी, टिफन और बिस्कुट का पैकेट मिला। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की।

युवक की पहचान कुलदीप गुप्ता(44) पुत्र गोपाल कृष्ण गुप्ता निवासी बलदेयां थाना ढली जिला शिमला के रुप में हुई। इसके बाद पत्नी समेत परिजनों ने मौके पर आकर मृतक की शिनाख्त कर ली। परिजनों का कहना है कि एक स्थानीय इकाई में कार्यरत था। पिछले कुछ समय से कुलदीप आर्थिक रुप से काफी परेशान रहता था। जिन भी लोगों से कर्ज लिया था, वो राशि वापिस मांगने लगे थे।   
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि जिला शिमला निवासी कुलदीप गुप्ता(44) ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पीड़िता पत्नी ने बयान में कहा है कि कर्ज ज्यादा होने पर काफी परेशान रहते थे। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें