फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता तुड़वाने वाले मंजनू की धुनाई

Thu, 03 Mar 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब निवासी एक आशिक मिजाज युवक की लोगों ने जमकर धुनाई की। युवक फोन पर स्थानीय लड़की को परेशान करता था। पांवटा की लड़की का दिल्ली में रिश्ता हुआ था। आशिक ने रिश्ता भी तुड़वा दिया था। इसके बाद लड़की की ओर से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला निवासी युवक ने सोशल साइट व फोन से पांवटा की लड़की से दोस्ती बढ़ाई। लड़की ने पटियाला के युवक को बताया कि दिल्ली मे उसका रिश्ता तय हो चुका है। लड़का पांवटा की युवती को तंग करने लगा। इस बारे युवती ने परिजनों को बताया। परिजनों ने भी फोन पर लड़के को समझाने का प्रयास किया। युवक ने दिल्ली में लड़की का रिश्ता तुड़वा दिया। फोन करके लड़की व परिजनों को धमकी देता रहा। परेशान युवती व परिजनों ने पांवटा थाने में शिकायत कर दी। बुधवार को आशिक ने लड़की को फिर फोन किया। लड़की ने पांवटा आने को कहा। वीरवार दोपहर जैसे ही युवक पांवटा बस स्टैंड पहुंचा तो लोगों ने बीच बाजार मंजनू की जमकर धुनाई कर डाली। इसकी सूचना पांवटा पुलिस थाने में पहुंची। एसएचओ पांवटा टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। उधर, थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसौदिया ने मामले की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354(डी) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें