फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी का फंदा लगाकर पेड़ से लटकी विवाहिता

Fri, 30 Sep 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल पांवटा के अंतर्गत आने वाले जाखना पंचायत के रागवा गांव में एक विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला ने रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। एसपी सौम्या सांबशिवन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।  पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर मृतक महिला के सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाखना पंचायत में शुक्रवार सुबह एक महिला को पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पांवटा थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन और ग्रामीणों से गई पूछताछ में पाया गया कि महिला को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। यह सिलसिला लंबे अरसे से चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सौम्या सांबशिवन, डीएसपी भीष्म ठाकुर और एचएचओ अशोक चौहान स्वयं मौके पर पहुंच गए। मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय बाला देवी के रूप में हुई है। महिला के दो बच्चे हैं।

एसपी सौम्या सांबशिवन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें