फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटल इंडस्ट्री में मजदूर की दर्दनाक मौत

Tue, 06 Sep 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब की एक मेटल इंडस्ट्री में एक 43 वर्षीय मजदूर की एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे पेश आया। जानकारी के अनुसार मृतक शिव शर्मा फैक्ट्री में कार्य के दौरान जब एक मशीन के पास से रेहड़ी लेकर गुजर रहा था तो अचानक मशीन से कोई मेटल का टुकड़ा उसकी गर्दन पर आकर लग गया। मशीन से निकला मेटल का टुकड़ा इतना जोरदार था कि गर्दन में लगने के साथ ही उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव शर्मा पुत्र रामजी शर्मा निवासी घटाक जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि मृतक कालाअंब की कृष्णा मेटल इकाई में ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ कालाअंब योगिंद्र सिंह ने बताया कि कालाअंब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें