फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम राजू ने खोले कत्ल के राज

Tue, 06 Sep 2016 11:08 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब थाना के अंतर्गत त्रिलोकपुर में हुए युवती के  कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटों के भीतर सुलझा दी। एएसपी विनोद धीमान की अगुवाई में कालाअंब थाना की टीम ने न केवल युवती की पहचान की बल्कि वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को दबोच भी लिया।
युवती की पहचान भानुमती पत्नी प्रेमपाल निवासी शिरीगढ़ बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। युवती के सिर पर 25 किलो वजन का पत्थर मारकर बेरहमी से कत्ल हुआ था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पैसों की डिमांड और संबंध को लेकर कत्ल हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अरुण सिरोई उर्फ राजू निवासी गहना जोधपुर (उत्तरप्रदेश) के साथ युवती के संबंध थे। वह युवक को पैसों को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी। इसके चलते उसने उसकी हत्या की योजना बनाई। दो अन्य साथियों विश्वजीत कुमार निवासी केवाली नालंदा, (बिहार) व संजू कुमार निवासी जोत नवीगढ़ मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) के साथ मिलकर उसे पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस पूछताछ में राजू ने हत्याकांड के पूरे राज खोल दिए। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती लंबे समय से नारायणगढ़ में रह रही थी। राजू के साथ उसके आठ-दस महीने से संबंध थे जिसके चलते युवती उससे पैसों की मांग कर रही थी। इससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह संगीन जुर्म कर दिया।
विज्ञापन

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने पत्रकार वार्ता बुलाकर बताया कि युवती का मर्डर पैसे की मांग के बाद 3 युवकों ने किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में शामिल एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह, एएसआई जयदीप, एचसी भागवत प्रकाश, प्रवीण, भूपेंद्र ने कड़ी मेहनत कर पहले युवती की शिनाख्त की। स्थानीय महिला ने युवती की पहचान को लेकर कुछ सुराग दिए जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपी से जब पूछताछ हुई तो वह तमाम राज उगल गया जिसमें उसने अपने साथियों के नाम पते भी बता दिए। उन्होंने कहा कि शनिवार रात कारीब 11 बजे लगभग 25 किलो वजनी पत्थर से युवती के सिर पर प्रहार किए गए थे। तीनों कालाअंब में फैक्ट्री में कार्य करते थे। इस अवसर पर डीएसपी हैडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें