बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना पच्छाद में केशव यादव पुत्र प्रताप सिंह निवासी भरतना डाकखाना पाली जिला ईटावा उत्तर प्रदेश ने मामला दर्ज करवाया कि अरुण कुमार पुत्र रणवीर सिंह मोटर साइकिल नंबर यूके16-7848 पर सवार होकर देहरादून से सोलन सब्जी मंडी गए थे जब वह सोलन से वापस मोटर साइकिल पर सवार होकर सहसपुर जा रहे थे।
जब यह दोनों मोटर साइकिल पर सराहां के पास पहुंचे तो इनकी मोटर साइकिल के आगे एक ट्रक जा रहा था ट्रक को देखकर अरुण कुमार एकदम घबरा गया और उसने मोटर साइकिल को आगे चल रहे ट्रक में टकरा दिया जिस पर दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक सौम्या ने इसकी पुष्टि की।