फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, चार घायल

Wed, 13 Jul 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
मोरनी में हादसा, कार गहरी खाई में गिरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के अंतर्गत चंदोल-शलेच सड़क मार्ग पर बुधवार शाम एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक आल्टो 800 कार (एचपी 16-6827) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए हैं जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस टीम मौके को गई है। अभी घायलों का पता नहीं चल पाया है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सोलन अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी घायल किसी शादी समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल सोलन के चिकित्सक डॉ. आरके शर्मा ने संपर्क करने पर बताया कि चार लोग यहां उपचार को आए हैं। इनमें रामलाल, सुरेश कुमार, ज्ञान सिंह तथा इंद्रा देवी शामिल हैं। सुरेश कुमार को सिर में चोट आई है उसे पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि अन्यों की हालत खतरे से बाहर है। सभी लोग रासूमांदर इलाके के टाली भुज्जल गांव के बताए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें