आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद पुलिस ने एक व्यक्ति से पांच लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार पच्छाद के शिलौड़ निवासी परमानंद के कब्जे से अवैध शराब को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी विनोद धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि पच्छाद पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।