जालंधर में मिला बच्ची का अधजला शव
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाना के अंतर्गत तिब्बती कालोनी के समीप यमुना नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तिब्बती कालोनी के समीप यमुना नदी में एक शव बहते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति का शव क्षत-विक्षिप्त हालत में है। लिहाजा, उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। उत्तराखंड के थानों चौकिंयों को भी सूचित कर दिया गया है। छानबीन जारी है। शव पर किसी तरह के चोटों के निशान नहीं है।
----------------