फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारूति कार खाई में गिरी, आठ वर्षीय छात्रा की मौत

Thu, 22 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ क्षेत्र में वीरवार देर शाम एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्रा व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को राजगढ़ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सोलन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा चुरवाधार-गढ़ोल-पीडग़ सड़क मार्ग पर पेश आया। टिक्करी निवासी अलबेल सिंह की बेटियों को वाहन चालक वीरेंद्र सिंह मारुति कार से घर ले जा रहा था। गुरुकुल में पढ़ने वाली दोनों छात्राओं को घर ले जाते समय भियानाघाट के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 मीटर के गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही वहां लोगों का जमावड़ा लग गया।

स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल तीनों को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने आठ साल की भारती को मृत घोषित कर दिया। जबकि छह साल की साधना व वाहन चालक वीरेंद्र सिंह हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें राजगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि टिक्करी निवासी अलबेल सिंह की दो बेटियां भारती व साधना राजगढ़ स्थित एक गुरुकुल स्कूल में पढ़ती हैं। उनको घर छोड़ने के लिए चुरुवाधार निवासी वीरेंद्र मारुती कार (एचपी 16- 1717) से घर छोड़ने जा रहा था। उन्होंने बताया कि हादसे में भारती की मौत हो गई है। जबकि घायलों को सोलन के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें