फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में एटीएम उखाड़ने का प्रयास

Wed, 17 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा के गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने मंगलवार रात को एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया। चोर शटर तोड़कर एटीएम परिसर के भीतर तक प्रवेश कर चुके थे। लेकिन, साथ लगते चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय के चौकीदार ने सतर्कता दिखाई। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही गिरोह फरार हो गया। हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि गोंदपुर में एचडीएफसी बैंक का एटीएम लगा है। चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय परिसर में रात्रि को चौकीदार तैनात रहता है। मंगलवार रात को करीब 1 बजे आवाज आने पर चौकीदार को संदेह हुआ। अध्यक्ष के मोबाइल पर देर रात को ही फोन कर दिया। पुलिस थाने में तुरंत सूचना दे दी गई। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले चोर मौके से फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने एटीएम कक्ष के शटर को टूटा पाया। मशीन को उखाड़ने के प्रयास से पहले ही चोर भाग खड़े हुए। इसके बाद जांच टीम ने चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें दो-तीन लोग नजर आ रहे हैं। दिल्ली से बैंक शाखा की विशेष टीम पहुंच रही है। उधर, थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसोदिया ने पुष्टि करते बताया कि देर रात को ही फोन पर सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर भेजी गई। एटीएम कक्ष का शटर टूटा पाया गया, लेकिन, एटीएम की कैश वाली मशीन को क्षति नहीं पहुंची है। जांच टीम ने चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। अब एटीएम के भीतर लगे कैमरों से फुटेज निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें