शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विकास खंड की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर संगड़ाह तहसील के बोगर निवासी तपिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि शिलाई पुलिस थाना में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 जुलाई को जब वह अपने घर में अकेली थी तो उसके साथ तपिंद्र ने उसके साथ जबरन दुराचार किया था। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी उसका दूरपार का रिश्तेदार लगता है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ शिलाई दुलोराम ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।