फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी

Fri, 08 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कथित हाईटेक नकल के मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।
विज्ञापन


    उल्लेखनीय है कि बीते दिन पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की थी। जबकि 6 गिरफ्तारियां पहले की जा चुकी हैं। इससे पहले आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। शुक्रवार को सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया। हाईटेक नकल मामले में पुलिस अभी भी छानबीन में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अभी भी दो-तीन गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस  मामले में लगातार नजर रखे हुए हैं।

    उधर, सदर पुलिस थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल ने बताया कि अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है। अभी तक मामले से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक किट, ब्लूटुथ व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें