शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के तहत एक गांव में घास काटने गई महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घास काटने गई महिला को अकेला पाकर युवक ने न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर वहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शिलाई थाना प्रभारी अशोक नेगी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भादंसं की धारा 354, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।