फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंपी6

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों के लेन-देन को लेकर नाभा में शराब ठेके दार से मारपीट, धमकियां दीं
विज्ञापन

चार शराब ठेकेदारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं
घायल ठेकेदार ने आरोपियों में से दो को कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी का रिश्तेदार बताया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा में पैसों के लेन-देन को लेकर चार शराब ठेकेदारों द्वारा एक अन्य शराब ठेकेदार के सिर में पिस्तौल का मुठ मार कर उसे घायल करने व उसे जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घायल ठेकेदार अस्पताल में दाखिल है और उसने दो आरोपियों पर पंजाब की कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी का रिश्तेदार होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि घायल शराब ठेके दार मेजर सिंह ने बयान दिया है कि चारों आरोपी छोटा सिंह, कुलवीर सिंह दोनों निवासी गुदाइयां, निरेश चौधरी व उसका बेटा निखिल चौधरी दोनों निवासी नाभा उसके साथ शराब के ठेके में हिस्सेदार हैं। आरोपियों की ओर से पैसों का हिसाब-किताब नहीं किया जा रहा था। जब वह नाभा में पटियाला गेट स्थित उनके दफ्तर में पैसों का हिसाब-किताब लेने के लिए गया, तो हिसाब-किताब देने की बजाय आरोपियों ने उस पर पिस्तौल तान दी। जब पिस्तौल नहीं चली, तो आरोपियों ने उसके सिर पर पिस्तौल का मुठ मारा। जिससे उसके सिर में काफी चोट लगी और खून निकलने लगा। घायल ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि निरेश व निखिल चौधरी पंजाब की कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी हैं। इन दोनों ने उसे कैबिनेट मंत्री का रौब झाड़ते हुए ही ठेके का हिसाब-किताब देने से मना किया था। थाना इंचार्ज गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ लड़ाई झगड़े, धमकियां देने व आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है। किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें