ददाहू (सिरमौर)। घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने के आरोप में रेणुका पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम को ददाहू में एक घर का ताला तोड़कर आरोपी चोरी करने की फिराक में था। महिला ने उसे देख लिया। रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे पत्थर मारने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने कमरे में भाग कर अपनी जान बचाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी संगड़ाह अनिल जोल्टा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।