फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वाहनों से वसूला 49 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आठ वाहनों से वसूला 49 हजार जुर्माना
वन विभाग की टीम ने रेणुका में दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
वन विभाग के उड़नदस्ते ने मंगलवार देर रात रेणुका में दबिश दी। टीम ने अवैध खनन कर रहे आठ वाहनों को धर दबोचा। उनसे 49 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। वन विभाग की अचानक की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। पकड़े गए सभी आठ वाहनों में 6 ट्रैक्टर व 2 ट्रक शामिल हैं जिनको बुधवार की सुबह जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ दिया गया।
वन मंडल अधिकारी रेणुका सुशील राणा के आदेशानुसार आरओ रेणुका अशोक तोमर के नेतृत्व में एक उड़नदस्ते की टीम का गठन किया गया था। इस उड़नदस्ते ने मंगलवार रात्रि को साथ लगते दुनाई पुल, जटोन गैराज, जलाल पुल, गिरिपुल, पेट्रोल पंप व संगड़ाह चौंक पर एक साथ नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की। पकड़े गए सभी वाहन स्थानीय गिरि नदी से चोरी छिपे रेत व बजरी का अवैध खनन करके ले जा रहे थे जिसे वन विभाग के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए दो ट्रकों व 6 ट्रैक्टरों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ रेणुका सुशील राणा ने बताया कि आठ वाहनों का चालान करके 49 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उड़नदस्ते की टीम में शिमला फलाइंग स्कवायड के दो वन अधिकारी भूप राम व मेहर सिंह, आरओ रेणुका अशोक तोमर सहित बीओ प्रेमपाल, वन रक्षक तपेंद्र सिंह, नीता राम, राजेश कुमार व अनुज कुमार शामिल थे।
----------------------
--यागेंद्र अग्रवाल-- तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें