फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत, दो भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/निघासन। गांव दुर्गा पुरवा में धान काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर लाठी डंडा चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव दुर्गापुरवा निवासी कुसुमा ने दो शादियां कीं। पहले पति बहादुर लाल से एक पुत्र है। दूसरे पति माधौ की मौत हो चुकी है। माधौ ने एक एकड़ जमीन का बैनामा कुसुमा के नाम करा दिया था। कुसुमा ने उस जमीन को गांव के ही अमानत अली को बंटाई पर दे रखी थी। कुसुमा की भी इसी साल जून में मौत हो गई। इसके बाद से उनकी इस जमीन पर उनके चचेरे देवरों तौलाराम आदि ने अपना हक जताते हुए नायब तहसीलदार के यहां मुकदमा दायर किया।
उधर, धान की फसल पकी तो बुधवार सुबह अमानत अली अपने लड़के रोज अली के साथ खेत पर धान काटने पहुंचा। तभी वहां पहुंचे तौलाराम और उसके पुत्र धर्मेंद्र आदि से उनका विवाद हो गया। मारपीट में अमानत अली (45) व रोज अली( 22) और दूसरे पक्ष से तौलाराम का लड़का धर्मेंद्र जख्मी (25) हो गए। खबर पाकर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां पर शाम करीब साढे़ पांच बजे इलाज के दौरान अमानत अली की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, इस बाबत प्रभारी एसओ शंखधर भट्ट ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन किसी पक्ष की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक सप्ताह पहले
भी हुआ था विवाद
एक सप्ताह पहले तौलाराम आदि ने अमानत अली से कब्जा छोड़ने को कहा, लेकिन अमानत अली ने ठेके की बात कहते हुए इससे इंकार कर दिया था। उस समय भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें