फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा / सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र में सक्रिय वाहनों से बैटरियां व डीजल चुराने वाले गिरोह का भांडाभोड़ हो गया है। सोमवार रात को कमरऊ पंचायत के ग्रामीणों ने रात को ठीकरी पहरा लगाया था। इस दौरान दो आरोपियों को मौके पर रंगे हाथों दबोच लिया गया। आरोपियों से चोरी की गई पांच बैटरियां भी बरामद कर ली गई हैं। बैटरी व ईंधन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के अभी तक तीन शातिर गिरफ्तार हो चुके हैं।
गिरोह के करीब आधा दर्जन सदस्यों की तलाश जारी है। गिरिपार क्षेत्र में सतौन से शिलाई तक दर्जनों वाहनों से बैटरी चोरी, तेल व वाहनों के पुर्जे चोरी होने की कई शिकायतें आ रही थीं। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को भी सहयोग कर रात्रि के समय बीच-बीच में ठीकरी पहरा देने को कहा। सोमवार रात को कमरऊ पंचायत के ग्रामीणों कमलेश कुमार व कुलदीप सिंह समेत ग्रामीणों ने पारलो छुन्नू के समीप रात्रि पहरा दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान रोबिन कुमार (20) पुत्र रमेश चंद निवासी मिनल बाग व अतर सिंह(22) पुत्र शुपा राम निवासी डाबरा को बैटरी चोरी करते रंगे हाथों दबोच लिया। ग्रामीणों ने दबोचे गए आरोपियों को राजबन पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, राजबन पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विद्यादत्त नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्य कमलेश(24) पुत्र मिनियां राम निवासी डाबरा को भी दबोच लिया गया है। ये टिंबी व कफोटा में हुई कुछ चोरियों में संलिप्त रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें