फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अफसर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा नदुआ बाजार में बीती रात घर में सो रहे एक शिक्षक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बीच एसपी आरपी सिंह व एएसपी आशुतोष शुक्ल ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाले सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नदुआ बाजार निवासी शिव कुमार पाण्डेय (30) पुत्र ओमप्रकाश पांडेय रोज की तरह सोमवार की रात भी भोजन के उपरांत घर में सोने चले गए। देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस रात में ही शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। सुबह एसपी आरपी सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और परिजनों से भी जानकारी ली। एसपी ने हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा क्राईम ब्रांच की टीम को भी लगाया है।
विज्ञापन

इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता ओम प्रकाश पाण्डेय की तहरीर हत्या की धारा के तहत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रपंच से जुडंा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से दिल्ली में रह कर कमाता था। करीब चार साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक बच्चा भी है। दिल्ली में रहकर कमाने के दौरान पारिवारिक कारणों से शिवकुमार घर लौट आया और इधर कुछ महीनों से वह घर पर रह कर एक निजी विद्यालय में पढ़ाते थे।
विज्ञापन

इस सबंध में एसपी आरपी सिंह का कहना है कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें